Indian Space Station बनाने में कितना पैसा लगेगा? इंडियन स्पेस स्टेशन क्या है।

Indian Space Station

जब से भारत आजाद हुआ है तब से हमने अब तक कई बड़े भव्य और विशाल निर्माण किए हैं जैसे कि, दुनिया का सबसे ऊंचा स्टैचू “स्टैचू ऑफ यूनिटी” जो भारत में है जिसे बनाने में लगभग 2700 करोड़ रुपए लगा है। अधिक उदाहरण के लिए इंडिया में कई सारे बड़े डैम है टिहरी डैम जो भारत का सबसे बड़ा डैम है जिसे बनाने में 15 से 16 हजार करोड़ पर लगा।
मगर अब भारत अपने इतिहास का सबसे महंगा निर्माण करने जा रहा है जो इंडिया का स्पेस स्टेशन (Indian Space Station) होगा।

कुछ दिन पहले ही केंद्रीय मंत्री ने बताया कि भारत का पहला अंतरिक्ष स्टेशन 2030 तक बन जाएगा। यह हम आपको बता दें यह इंडिया का सबसे महंगा प्रोजेक्ट होगा और इंडिया ने अब तक इससे महंगी प्रोजेक्ट कोई नहीं बनाया है इस आर्टिकल में हम आपको बताने वाले हैं कि स्पेस स्टेशन क्या होता है?,भारत को स्पेस स्टेशन बनाने में कितना खर्च करना होगा? और हम आपको India’s biggest project-Indian Space station के बारे में बताएंगे।

स्पेस स्टेशन क्या होता है?

सरल भाषा में कहें तो यह एक ऐसी सुविधा या स्थान होता है, जो अंतरिक्ष में अस्थाई रूप से उपस्थित होता है एवं जिसका उपयोग अंतरिक्ष यात्री निवास स्थान के तौर पर करते हैं। क्योंकि स्पेस स्टेशन का निर्माण इंसानों के रहने के लिए सभी सुविधाएं को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है।स्पेस स्टेशन स्थापना पृथ्वी के निम्न कक्षा (low Earth orbit) मे की जाती है। अंतरिक्ष यात्री स्टेशन में रहकर अंतरिक्ष और पृथ्वी से जुड़ी जानकारियां इकट्ठा करते हैं सामान्यता ऐसा प्रयोग पृथ्वी से संभव नहीं होता।

इसे भी पढ़ें- International space station क्या है Space Station के बारे में रोचक तथ्य

भी पढ़ें- DRDO ने Pinaka Rocket सिस्टम का सफल परीक्षण किया

इंडियन स्पेस स्टेशन का निर्माण किसके द्वारा हो रहा है?

इंडियन स्पेस स्टेशन का निर्माण भारत के अंतरिक्ष एजेंसी इसरो (ISRO) के द्वारा किया जा रहा है ISRO का पूरा नाम Indian space research organisation है।

इसरो क्या है?

इसरो भारत की एक राष्ट्रीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन है जिसकी स्थापना सन 15 अगस्त 1969 में की गई थी। इसरो का मुख्यालय बेंगलुरु में है। जिसका उद्देश्य भारत के लिए अंतरिक्ष संबंधी तकनीक उपलब्ध करवाना है।

इंडियन स्पेस स्टेशन:-

भारत गगनयान मिशन की सफलता के पश्चात वर्ष 2030 तक एक छोटे आकार का स्पेस स्टेशन (Space station) स्थापित करने की योजना बनाई है। इस स्पेस स्टेशन का भार 20 टन होगा जो इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (International Space station) से आकार में काफी छोटा है।
इंडियन स्पेस स्टेशन में चार से पांच अंतरिक्ष यात्री 15 दिनों के लिए रुक सकेंगे। और इस स्टेशन को पृथ्वी की निम्न कक्षा में लगभग 400 किलोमीटर की ऊंचाई पर स्थापित किया जाएगा।
इंडियन स्पेस स्टेशन बनाने में भारत को कितना खर्च करना होगा?
वर्तमान समय में अंतरिक्ष में सिर्फ एक ही स्पेस स्टेशन है जो इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन है जिसे बनाने में लगभग 750000 करोड़ रुपए की लागत लगी थी
कई रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि इंडियन स्पेस स्टेशन बनाने में 80,000 करोड रुपए के आसपास कुल खर्च होगा भविष्य में यह खर्च बढ़ भी सकता है।

स्पेस स्टेशन से भारत को होंगे ये फायदे:-

स्पेस स्टेशन भारत के लिए कई तरह से फायदेमंद होगा। इस स्टेशन पर भारतीय वैज्ञानिक कई तरह के प्रयोग कर सकेंगे जो कि पृथ्वी से यह प्रयोग कर पाना संभव नहीं होगा। इससे भारत कि ना केवल अंतरिक्ष में बल्कि पृथ्वी की निगरानी करने की क्षमता कई गुना बढ़ जाएगी। इस स्पेस स्टेशन की मदद से भारत अपने दुश्मनी देशों पर आसानी से नजर रख सकेगा। इसे स्पेस स्टेशन के बनाए जाने से कई हजारों लोगों को रोजगार भी मिलेगा।

4 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here