SSC CGL क्या है पोस्ट, सैलेरी, परीक्षा का पैटर्न – Full Information

SSC CGL

इस आर्टिकल में SSC CGL से जुड़ी सभी जानकारियां देने वाले हैं क्योंकि बहुत सारे स्टूडेंट को SSC CGL के बारे में पता नहीं होता है और वह Youtube जैसे प्लेटफार्म पर सर्च करते हैं। लेकिन उन्हें SSC CGL के बारे में सही जानकारी नहीं मिल पाती है।
इस आर्टिकल में हम SSC CGL से जुड़ी सभी जानकारियां जैसे-
SSC CGL क्या होता है?
SSC CGL का एग्जाम कौन दे सकता है?
SSC CGL में कौन कौन से पोस्ट होती है?
SSC CGL-का परीक्षा का पैटर्न क्या है?
SSC CGL Post की सैलरी कितनी होती है?

इसकी तैयारी कैसे करेंऔर इसका आवेदन कैसे व कहां से करना चाहिए?
सभी जानकारी इस आर्टिकल में हम आपको बताने वाले हैं तो दोस्तों इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।

SSC CGL क्या होता है?

SSC-CGL का फुल फॉर्म “Staff Selection Commission Combined Graduate Level” होता है|CGL की परीक्षा देकर अभ्यार्थी Group “B” और Group “c” पोस्ट कि सरकारी नौकरी प्राप्त कर सकते हैं। SSC प्रतिवर्ष CGL की परीक्षा का आयोजन करवाती है| जिसमें अभ्यार्थी इस EXAM में भाग लेते हैं और अभ्यर्थी अपनी योग्यता अनुसार इस परीक्षा में पास होकर सरकारी नौकरी प्राप्त करते हैं।

SSC CGL का एग्जाम कौन दे सकता है?

एसएससी सीजीएल का एग्जाम वही स्टूडेंट दे सकता है जिसके पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से स्नातक की डिग्री प्राप्त की हो और उसकी उम्र 18 वर्ष से लेकर 27 वर्ष के बीच हो,ST/SC व OBC वर्ग के लोगो को उम्र में विशेष छूट दी जाती है| तभी स्टूडेंट्स एग्जाम के लिए आवेदन कर सकता है।

NOTE:- अभ्यार्थी के पास स्नातक की डिग्री किसी भी विषय का हो वह परीक्षा में भाग लेने योग्य होता है।

SSC CGL की योग्यता क्या है?

नागरिकता – CGL परीक्षा में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी को भारत का नागरिक होना अनिवार्य है।
शैक्षणिक योग्यता – CGL EXAM का आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का Greduat होना अनिवार्य हैं।
उम्र सीमा – उम्मीदवार की उम्र सीमा 18 वर्ष से 27 वर्ष तक होनी अनिवार्य हैं ST/SC व OBC वर्ग के लोगो को उम्र में विशेष छूट दी जाती है।

इसे भी पढ़ें- CID Officer कैसे बनते हैं How to become a CID Officer in Hindi

CGL में कौन कौन से पोस्ट होती है?

CGL Posts की संख्या ज्यादा होने के वजह से आवेदकों के लिए थोड़ा मुश्किल हो जाता है के वे किस post को ज्यादा महत्त्व दें, CGL परीक्षा के माध्यम से Group B और Group C श्रेणियों के लिए भर्ती करवाई जाती है।
SSC CGL के कुछ लोकप्रिय Post –

  • Assistant Audit Officer (AAO).
  • Assistant Section Officer (ASO).
  • Assistant Section Officer in IB.
  • Assistant Enforcement Officer (AEO).
  • Assistant Section Officer in Ministry of Railway.
  • Assistant Section Officer in Ministry of External Affairs.
  • Inspector in Central Excise under CBEC.
  • Inspector in Central Bureau of Narcotics.
  • Junior Statistical Officer.
  • Tax Assistant under CBDT.
  • Sub-Inspector under Central Bureau of Narcotics.
  • Sub Inspector in CBI.
  • Sub Inspector under National Investigation Agency(NIA).

CGL Post की सैलरी कितनी होती है-

एसएससी सीजीएल में कई सारे पोस्ट होते हैं और पोस्ट के अनुसार सैलरी दी जाती है|CGL में ग्रुप B पोस्ट की सैलरी अधिक होती है और ग्रुप सी पोस्ट की सैलरी कम होती है। अगर सैलरी की बात की जाए तो न्यूनतम सैलरी लगभग 20,000 होती है और अधिकतम सैलरी 1,50,000 के आसपास होता है यह सैलरी पोस्ट के हिसाब से अलग-अलग होती है।

SSC CGL का परीक्षा का पैटर्न क्या है-

Staff Selection Commission (SSC) बोर्ड CGL की परीक्षा का आयोजन चार चरणों में कराती है| जिसमें प्रत्येक चरणों में उत्तीर्ण होना आवश्यक होता है।

Tier l- Tier l परीक्षा Computer Based होता है। इस परीक्षा में MCQ (multiple choice question) पूछे जाते है।इस परीक्षा में 100 प्रश्न पूछे जाते हैं जो कुल 200 अंक का होता है।
इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होता है। एक प्रश्न का सही उत्तर देने पर 2 अंक मिलता है और गलत होने पर 0.50 अंक काट लिया जाता है।Tier l Exam मैं अभी 60 मिनट का समय दिया जाता है प्रश्नों को हल करने के लिए।

Tier ll – Tier ll अभ्यार्थी तभी दे सकते हैं जिसने Tier l का एग्जाम क्लियर किया हो
या परीक्षा भी Computer Based होता है। इस परीक्षा में भी mcq (multiple choice question) पूछे जाते है इस परीक्षा में 2 पेपर होते हैं।
1.English language and Comprehension – इस परीक्षा के लिए 2 घंटे का समय निर्धारित किया जाता है जिसमें प्रश्नों की संख्या 200 होती है और यह 200 अंक का होता है इसमें भी गलत उत्तर देने पर Negative marking का प्रावधान है।

  1. Quantitative ability – इस पेपर के लिए भी 2 घंटे का समय निर्धारित किया गया है इसमें प्रश्नों की संख्या 100 होती है और यह 200 अंक का होता है इसमें भी गलत उत्तर देने पर Negative marking का प्रावधान है।
    3.Finance and Economics- इस पेपर के लिए भी 2 घंटे का समय निर्धारित किया गया हैइसमें भी प्रश्नों की संख्या 100 होती है और यह 200 अंकों का पूछा जाता है।
    4.Statistics- इसमें 100 प्रश्न पूछे जाते हैं 200 अंकों का और इसके लिए 2 घंटे का समय निर्धारित किया गया है।

इसमें पेपर 1 एवं पेपर 2 की परीक्षा CGL के प्रत्येक अभ्यर्थी के लिए अनिवार्य है जबकि पेपर 3 और पेपर 4 कुछ विशेष पदों के लिए होता है।

Tier lll – इस परीक्षा में आपकी लेखन शैली को देखा जाता है जिसमें Application, Essay, letter इत्यादि पूछा जाता है यह परीक्षा भी 100 अंक का होता है।

Tier lV -क्या परीक्षा कंप्यूटर स्किल्स को देखने के लिए लिया जाता है इसमें 2 पेपर होते हैं।

  1. Data Entry Skill Test
  2. Computer Proficiency Test

इस आर्टिकल में मैंने आपको SSC CGL से जुड़ी संपूर्ण जानकारी दी है। आर्टिकल पढ़कर आपके साइड डॉट क्लियर हो गए होंगे लेकिन फिर भी आपको कुछ जानना या पूछना हो तो हमें कमेंट करके पूछ सकते हैं, आपको यह जानकारी कैसी लगी? हमें हमारे Comment Section में Comment करके बताए साथ ही आपके कोई सुझाव हो तो उन्हें भी Share करे। इस Post को अपने दोस्तों के साथ Whatsapp, Instagram, Facebook पर ज़रुर Share करे जिससे की उन्हें भी इसकी जानकारी प्राप्त हो।

4 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here