UP Chunav 2022: जाने क्या है खास इस बार उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में

UP Chunav 2022
UP Chunav 2022

इस साल 5 राज्यों में Assembly Election 2022 चुनाव होने वाले हैं चुनाव आयोग ने यह साफ कर दिया है कि चुनाव तय समय पर ही होगा। चुनाव आयोग ने मतदाता सूची भी जारी कर दिया है। सभी चुनावी राज्य में सियासी हलचल तेज हो गई है और इन सभी राज्यों में से उत्तर प्रदेश में सियासी हलचल तेज है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। चुनाव आयोग ने बताया कि उत्तर प्रदेश में 7 चरणों में मतदान होंगे। यूपी विधानसभा चुनाव की शुरुआत 10 फरवरी से होगी क्योंकि 10 फरवरी को यूपी में पहले चरण की वोटिंग होगी और 10 मार्च को नतीजे घोषित किए जाएंगे।

इसके साथ ही राजनीतिक बयानबाज़ी से नेता एक-दूसरे पर निशाना साध रहे हैं

  • यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर कहा- 

चुनाव तिथियों के अलार्म का स्वागत है हम प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएंगे और जनता के आशीर्वाद से दोबारा डबल इंजन की सरकार यूपी में बनेगी।

  • समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने ट्वीट करके कहा-

10 मार्च 2022 को भाजपा का सफाया उत्तर प्रदेश से होगा सरकार के लोग नियमों का पालन करें चुनाव आयोग वर्चुअल कार्यक्रम के लिए सहयोग करें। और साथ ही आयोग की हर शर्त का पालन होगा।

उत्तर प्रदेश 2022 का पूरा कार्यक्रम

  • पहला फेज- 10 फरवरी
  • दूसरा फेज- 14 फरवरी
  • तीसरा फेज- 20 फरवरी
  • चौथा फेज- 23 फरवरी
  • पांचवा फेज-  27 फरवरी
  • छठा फेज- 3 मार्च
  • सातवां फेज- 7 मार्च

UP Chunav 2022 मे कब कितने सीटों पर वोटिंग होगी

यूपी में कुल 403 सीटों के विधानसभा चुनाव होंगे

  1. पहले चरण में- 58
  2. दूसरे चरण में- 55
  3. तीसरे चरण में- 59
  4. चौथे चरण में- 60
  5. पांचवें चरण में- 60
  6. छठे चरण में- 57
  7. सातवें चरण में- 54

इसे भी पढ़ें- SSC CGL क्या है पोस्ट, सैलेरी, परीक्षा का पैटर्न – Full Information

इसे भी पढ़ें- CID Officer कैसे बनते हैं How to become a CID Officer in Hindi

क्या है खास इस बार यूपी चुनाव 2022 में

  • 80 साल से ज्यादा उम्र के नागरिक दिव्यांग और कोविड लोग भी पोस्टल बैलट के साथ इस बार अपना वोटिंग कर सकते हैं।
  • सरदार इस बार विधानसभा चुनाव में वोटिंग का समय 1 घंटा बढ़ा दिया गया है।
  • 15 जनवरी तक किसी भी तरह की दिल्ली बाइक रैली रोड शो सभाओं पर रोक लगा दी गई है।
  • वर्चुअल कैंपेन के साथ ही नेता अपनी कैंपेनिंग कर सकते हैं।
  • चुनाव की समाप्ति के बाद किसी भी तरह के विजय जुलूस पर रोक होगी।
  • उम्मीदवारों को ऑनलाइन नामांकन की भी सुविधा दी जाएगी।
  • यूपी विधानसभा चुनाव में इस बार कुल महिला वोटर में से 11% नई महिला वोटर हैं।
  • यदि कोई राजनीतिक दल अपराधिक छवि वाले उम्मीदवार को चुनता है तो उसके बारे में उस राजनीतिक दल को अखबार में जानकारी देनी होगी।
  • चुनाव आयोग ने know your candidate अभी लॉन्च किया है जिससे आप अपने क्षेत्र के उम्मीदवार के बारे में सभी जानकारियां देख सकते हैं।
  • इस साल पोलिंग स्टेशन में 16 फ़ीसदी का इज़ाफ़ा हुआ है।
  • चुनाव प्रक्रिया को संपन्न कराने के लिए वैक्सीन की दोनों दोस्त लगाने वाले कर्मचारी ही बूथ पर तैनात किए जाएंगे।
  • यूपी चुनाव में हर पोलिंग बूथ पर 1250 मतदाता ही वोट डाल पाएंगें।
  • कोविड गाइडलाइन का होगा सख्ती से पालन।
  • सुरक्षाबलों की होगी तैनाती जिससे उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्वक और निष्पक्ष हो सके।

2017 के यूपी विधानसभा चुनाव में किसको मिले थे कितने सीट

उत्तर प्रदेश विधान (Election Commission) सभा चुनाव 2017 में भाजपा 312 सीटों के साथ यूपी में अपनी सरकार बनाई थी साथ ही सपा को 47 बसपा को 19 और कांग्रेस को सिर्फ 7 सीटें ही मिल पाई थी।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here