USSR का full form क्या है? जानिए USSR के स्थापना से विघटन का कारण

USSR
USSR

वर्तमान समय के सबसे ताकतवर मुल्क अमेरिका को केवल एक ही देश चुनौती देने की ताकत रखता था जिसे हम लोग आज के समय में सोवियत संघ या USSR के नाम से जानते हैं लेकिन यूएसएसआर का वजूद दुनिया के नक्शे से 25 दिसंबर 1991 को खत्म हो गया था। तो दोस्तों इस आर्टिकल में हम उसी यूएसएसआर के बारे में कुछ रोचक बातें जानने वाले हैं और साथ ही हम यूएसएसआर के इतिहास के बारे में भी जानेंगे। 

दोस्तों क्या आपको पता है USSR का full form क्या है, आज हम इस post में आपको USSR की पूरी जानकारी देने जा रहे है तो दोस्तों यूएसएसआर जानने के लिए इस post को लास्ट तक पढ़े। 

USSR Full Form in Hindi – USSR का फुल फॉर्म

USSR Full Form पूरा नाम “Union of Soviet Socialist Republics” है जिसको हिंदी में हम “सोवियत संघ समाजवादी गणराज्य” कहते है। जिसे आमतौर पर हम सोवियत संघ के रूप में जाना जाता है।

जानिए रूस ने यूक्रेन पर आक्रमण क्यों किया? 2022

USSR अस्तित्व में कब आया?

यह अस्तित्व में दुनिया का पहला और सबसे बड़ा कम्युनिस्ट राज्य था। यह 15 सोवियत गणराज्य का एक संघीय संघ था और 22,402,200 वर्ग किलोमीटर का क्षेत्रफल दुनिया का सबसे बड़ा देश था सोवियत संघ जिसका औपचारिक नाम सोवियत समाजवादी गणतंत्रों का संघ (USSR) था यह यूरेशिया के बड़े भूभाग पर फैला एक देश था। जो 1922 से 1991 तक अस्तित्व में रहा सोवियत संघ 15 स्वशासित गणतंत्रों का संघ था लेकिन पूरे देश के प्रशासन और Economy पर केन्द्रीय सरकार का कड़ा नियंत्रण था। रूस इस देश का सबसे बड़ा गणतंत्र और राजनैतिक और आर्थिक केंद्र था, इसलिए पूरे देश का गहरा रूसीकरण हुआ था यही कारण रहा कि विदेश में भी USSR को अक्सर गलती से ‘रूस’ बोल दिया जाता था।

डोनेत्स्क और लुहांस्क क्या है? रूस और यूक्रेन के बीच विवाद का मुख्य कारण क्या है?

USSR की स्थापना

USSR की स्थापना सन् 1917 में की गई थी जिस दौरान अक्टूबर क्रांति का नेतृत्व बोल्शेविक ने व्लादिमीर लेनिन की अगुवाई में किया था। इसके बाद सन 1991 के समय तक एक- एक करके अपने गणराज्यों के द्वारा अपनी आजाद करने की घोषणा कर दी गई। इस आजादी की घोषणा के बाद आधिकारिक रूप से सोवियत समाजवादी गणराज्य संघ को भंग किया गया।

रूस की अधिकारिक भाषा शुरुआत से रूसी रही थी हालांकि USSR की सभी 15 गणराज्यों में रूसी भाषा के अलावा भी अन्य बोलियां बोली जाती रही थी। सोवियत संघ का सांस्कृतिक रूप से विविध था लेकिन यह एक नास्तिक समाज के रूप में रहा था जहां धर्म अज्ञानता बुराई एवं पिछड़ेपन को अधिक बल दिया गया था। 

 USSR क्या है?

सोवियत संघ उत्तरी Eurasia का पूर्व देश रहा था जिसकी तटीय रेखाएं बाल्टिक-काला सागर और अंटार्कटिक महासागर और प्रशांत महासागर तक फैली हुई थी। जिसका क्षेत्रफल 22,402,200 वर्ग किलोमीटर तक था। यह देश कुल 15 सोवियत संघो का संघ था जिसके 15 सोवियत सोशलिस्ट रिपब्लिक अज़रबैजान, बेलोरूस, एस्टोनिया, आर्मेनिया, रूस, ताजिकिस्तान, जॉर्जिया, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, लातविया, लिथुआनिया, तुर्कमेनिस्तान, यूक्रेन और उज्बेकिस्तान आदि देश थे।

जानिए रूस ने यूक्रेन पर आक्रमण क्यों किया? 2022

डोनेत्स्क और लुहांस्क क्या है? रूस और यूक्रेन के बीच विवाद का मुख्य कारण क्या है?

यूएसएसआर (USSR) का स्थापना कब हुआ?

सोवियत संघ 1917 में बना था. जब बोल्शेविक क्रांति हुई थी और ज़ार निकोलस द्वितीय को सत्ता से बेदखल कर के रूसी साम्राज्य को समाप्त कर दिया गया था। 1922 में लेनिन के नेतृत्व में दूर दराज़ के राज्यों को रूस में मिलाया गया और आधिकारिक रूप से USSR की स्थापना हुई।

सोवियत संघ के विघटन का कारण

USSR जिसे सोवियत संघ जो वर्तमान समय में रूस के नाम से जाना जाता है।  25 दिसंबर 1991 को सोवियत संघ का विघटन हुआ था और USSR के सभी 15 समाजवादी गणराज्यों, इंडीपेंडेंट देशों के रूप में निकले।

तानाशाही और केंद्रीकृत शासन

सोवियत संघ 15 स्वशासित गणतंत्रों का संघ था लेकिन वास्तव में पूरे देश के प्रशासन और अर्थव्यवस्था पर केन्द्रीय सरकार का कड़ा नियंत्रण रहा। रूसी सोवियत संघीय समाजवादी गणतंत्र इस देश का सबसे बड़ा गणतंत्र और राजनैतिक, सांस्कृतिक और आर्थिक केंद्र था जाहिर था कि ऐसे जटिल और विविध देश पर नियंत्रण करना आसान नहीं था।

नारकीय’ नौकरशाही

तानाशाही और केंद्रीकृत शासन के कारण USSR में एक व्यापक नौकरशाही भी बनी जिसका नियंत्रण समाज के हर कोने में बढ़ता चला गया, यानी कि आपको हर चीज़ के लिए कागज़, स्टांप और पहचान की प्रक्रिया से गुज़रना होता। इस नौकरशाही ने सोवियत संघ को एक कठिन देश बना दिया था।

नाकाम अर्थव्यवस्था

USSR की अर्थव्यवस्था कार्ल मार्क्स के सिद्धांतों से प्रेरित थी जो उत्पादन के बंटवारे और अदल-बदल के संसाधनों का समाज की संपत्ति का होना मानते हैं। सोवियत संघ की अधिकतर आबादी को उद्योग और कृषि कार्य में लगाया गया लेकिन इसके बावजूद अर्थव्यवस्था की तेज़ी में USSR अमेरिका से पिछड़ता चला गया। और 1980 के दशक में यूएसएसआर की जीडीपी अमेरिका से आधी रह गई थी।

जानिए रूस ने यूक्रेन पर आक्रमण क्यों किया? 2022

सोवियत संघ और रूस में अंतर – USSR or Russia me differnce

सोवियत संघ (USSR)

USSR जिसका औपचारिक नाम सोवियत समाजवादी गणतंत्रों का संघ था जो यूरेशिया के बड़े भूभाग पर फैला था जो 1922 से 1992 तक अस्तित्व में रहा और यह संघ कोम्युनिस्ट पार्टी द्वारा शासन किया जाता था। संवैधानिक रूप से USSR 15 स्वशासित गणतंत्रों का संघ था लेकिन वास्तव में पूरे देश के प्रशासन और अर्थव्यवस्था पर केन्द्रीय सरकार का कड़ा नियंत्रण था रूसी इस देश का सबसे बड़ा गणतंत्र और राजनैतिक, सांस्कृतिक और आर्थिक केंद्र था, 

रूस (Russia)

दूसरी तरफ देखे तो रूस, विश्व का सबसे बड़ा देश है और क्षेत्रफल की दृष्टि से यह भारत से पाँच गुणा से भी अधिक बड़ा है। इसकी राजधानी मॉस्को है। 1917 की रूसी क्रांति के बाद यह सोवियत संघ (USSR)  में अपने गणराज्यों में से एक के रूप में शामिल हो गया था। यह प्रधान मंत्री की अध्यक्षता वाली अर्ध-राष्ट्रपति सरकार के तहत काम करती थी। USSR के विघटन से पहले यह सोवियत संघ का प्रमुख राज्य थाऔर दिसंबर 1991 में USSR के विघटन के बाद यह एक स्वतंत्र देश बन गया। रूस की राष्ट्रीय भाषा रूसी है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here